![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/78617374/photo-78617374.jpg)
नई दिल्ली मैच फिक्सिंग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक बड़ा संवेदनशील मुद्दा है। लेकिन फैंस ने मुंबई इंडियंस को एक विवादास्पद ट्वीट के लिए ट्रोल कर दिया। बाद में मुंबई की टीम ने यह ट्वीट हटा दिया। मामला रविवार को मुंबई और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले से जुड़ा है। 11 अक्टूबर को मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट हुआ। इसमें दिल्ली का फाइनल स्कोर लिखा हुआ था। कमाल की बात यह है कि मुंबई इंडियंस ने यह ट्वीट मैच शुरू होने के बस 8 मिनट बाद ही किया था। और तो और स्कोर भी लगभग उतना ही रहा जितना मुंबई इंडियंस के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट हुआ था। इस डिलीट किए हुए ट्वीट में मुंबई इंडियंस ने लिखा था दिल्ली की टीम अपने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 163 रन बनाएगी और दिल्ली की टीम ने चार विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने क्विंटन डि कॉक और सूर्यकुमार यादव की हाफ सेंचुरी की मदद से पांच विकेट खोकर 166 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया। हालांकि, सोशल मीडिया पर बवाल मचने के बाद मुंबई इंडियंस ने इस ट्वीट को हटा दिया। लेकिन तब तक इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका था। एक यूजर ने लिखा कि मुंबई इंडियंस ने यह ट्वीट 7 बजकर 38 मिनट पर किया है। स्कोर लिखा है 19.5 ओवर में 163/5। इस टाइम पर दूसरा ओवर चल रहा था और एक विकेट गिरा था। फाइनल स्कोर रहा 162/4। ऐसा लगता है कि आईपीएल में कुछ बड़ा चल रहा है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/30Zp8NP
No comments:
Post a Comment