![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/78505144/photo-78505144.jpg)
दुबई दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में उतरते ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान ने एक रेकॉर्ड बना दिया। दुबई में सोमवार को कोहली जब मैदान पर उतरे तो वह एक टीम के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। कोहली का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 197वां मैच था, जो किसी भी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच हैं। कोहली ने जेम्स हिलड्रेथ का रेकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने समरसेट के लिए 196 टी20 मैच खेले हैं। इंग्लैंड के समित पटेल तीसरे और महेंद्र सिंह धोनी चौथे स्थान पर हैं। पटेल ने नॉटिगमशर के लिए 191 और धोनी ने चेन्नै सुपर किंग्स के लिए 189 टी20 मुकाबले खेले हैं। | | कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 43 रन की पारी खेली हालांकि वह अपनी टीम को 59 रन की बड़ी हार से नहीं बचा पाए। कोहली ने रविवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और 4 विकेट पर 196 का स्कोर बनाया। स्टॉयनिस ने 26 गेंद पर 53 रन बनाकर अपनी टीम को यहां तक पहुंचाया। जवाब में बैंगलोर की टीम 9 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। कोहली अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
बैंगलोर की टीम पांच मैचों में से तीन जीतकर छह अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं दिल्ली ने पांच में से चार मुकाबले जीते हैं और वह टेबल में टॉप पर है। मुंबई बेहतर रन रेट के आधार पर दूसरे पायदान पर है। उसने भी तीन मैच जीते हैं।
बल्लेबाज | टीम | मैच | रन | विकेट | गेंदबाजी औसत |
विराट कोहली | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 197 | 5969 | 4 | 115.75 |
जेम्स हिलड्रेथ | समरसेट | 196 | 3694 | 10 | 24.7 |
समित पटेल | नॉटिंगमशर | 191 | 3602 | 165 | 26.76 |
महेंद्र सिंह धोनी | चेन्नै सुपर किंगस् | 189 | 4398 | 0 | - |
सुरेश रैना | चेन्नै सुपर किंग्स | 188 | 5369 | 36 | 30.36 |
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34q1UkI
No comments:
Post a Comment