नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 की नीलामी में कई अनजान भारतीय खिलाड़ियों पर भी बोली लगाई। 8 फ्रैंचाइजी टीम ने आने वाले सीजन के लिए कई युवा भारतीय खिलाड़ियो को अपनी टीम में शामिल किया। इनमें से एक नाम का था। यह ऑलराउंडर चाइल्ड ऐक्टर रह चुका है। उन्होंने 2013 में आई हिन्दी फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, अमित साध, राजकुमार राव आदि ने काम किया था। 21 वर्षीय देशमुख ने महाराष्ट्र के लिए एक फर्स्ट क्लास और 7 टी20 मैच खेले हैं। उन्हें ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 104 रन बनाए हैं और 15 विकेट लिए हैं। उनका जन्म 12 अप्रैल 1998 को महाराष्ट्र के बीड़ जिले में हुआ है। उन्होंने बीते साल अपने करियर की शुरुआत की और जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 61 रन देकर छह विकेट लिए। फिल्म में भी उन्होंने युवा क्रिकेटर की भी भूमिका निभाई थी जो भारत के लिए खेलने का सपना देखता है और आईपीएल में पहुंचना कहीं न कहीं उस सपने को पूरा करता है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2sMXnd7
No comments:
Post a Comment