विराट की आक्रामकता से खफा पोलार्ड - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, December 19, 2019

विराट की आक्रामकता से खफा पोलार्ड

विशाखापत्तनम वेस्ट इंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज में विराट कोहली काफी आक्रामक रूप में है और विरोधी कप्तान कायरन पोलार्ड को समझ नहीं आ रहा कि आखिर हुआ क्या है। टी20 सीरीज के दौरान कोहली ने ‘नोटबुक फाड़ने के अंदाज’ में जश्न मनाया। इसके बाद चेन्नै में पहले वनडे में मैदानी अंपायर शान जार्ज ने रविंद्र जडेजा के रनआउट का फैसला तीसरे अंपायर को सौंपा तो भी वह उखड़ गए थे। पोलार्ड ने दूसरे वनडे में 107 रन से मिली हार के बाद कोहली के बारे में पूछने गए सवाल पर कहा, ‘ आपको उनसे ही पूछना होगा कि वह इतने आक्रामक क्यों थे। मैं इसका जवाब नहीं दे सकता। मुझे समझ नहीं आ रहा। उनसे ही पूछिए।’ देखें- हार को लेकर पोलार्ड ने कहा, ‘ हम अच्छी स्थिति में थे लेकिन लगातार विकेट गिरने से दबाव में आ गए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हमसे यह गलती हो रही है और हम यह स्वीकार करते हैं।’ मैच में रोहित शर्मा को 70 के स्कोर पर शिमरोन हेटमायर ने जीवनदान दिया लेकिन पोलार्ड ने टीम की फील्डिंग का बचाव करते हुए कहा कि कुल मिलाकर फील्डिंग का स्तर अच्छा था। उन्होंने कहा ,‘ वनडे और टी20 में प्रदर्शन अच्छा रहा। स्तर बेहतर हुआ है लेकिन हम भी इंसान है। हम गलतियां करते हैं। इन गलतियों का बार बार प्रसारण किया जाता है जिससे लोग राय बना देते हैं।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2rS8kKo

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages