सूर्यग्रहण: मुंबई-रेलवे, यूपी-सौराष्ट्र के मैच पर असर - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, December 25, 2019

सूर्यग्रहण: मुंबई-रेलवे, यूपी-सौराष्ट्र के मैच पर असर

मुंबईगुरुवार को होने वाले का असर क्रिकेट मैच पर भी पड़ेगा और मुंबई और रेलवे के बीच ग्रुप मैच के दूसरे दिन का खेल इसी की वजह से दो घंटे देरी से शुरू होगा। मेजबान राज्य संघ के एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की। रणजी ट्रोफी के सभी मैच सुबह साढे नौ बजे शुरू होते हैं और सूर्यग्रहण के कारण अब इस मुकाबले में दूसरे दिन का खेल साढे 11 बजे से शुरू होगा। रेलवे ने 41 बार की रणजी चैंपियन मुंबई को 114 रन पर आउट करने के बाद दो रन की बढ़त ले ली है। मुंबई की मेजबानी में खेले जा रहे इस मैच में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक रेलवे ने पहली पारी में पांच विकेट पर 116 रन बना लिए। इसी तरह सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने भी कहा कि राजकोट में गुरुवार को दूसरे दिन का खेल 11:30 बजे से शुरू होगा। यह मुकाबला यूपी और सौराष्ट्र के बीच खेला जा रहा है। इसके पीछे भी सूर्यग्रहण ही वजह बताई गई है। पढ़ें, ग्रहण की शुरुआत सुबह 7:59 पर होगी और यह दोपहर बाद 1:35 पर समाप्त होगा। 10:47 पर यह अपने चरम पर होगा और उम्मीद है कि यह करीब साढ़े तीन मिनट तक ऐसा रहेगा। रणजी मैच सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होते हैं। पढ़ें, मैच के दौरान खिलाड़ियों पर ग्रहण के संभावित असर के बारे में नारायण नेत्रालय के चैयरमैन और नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर भुजंग शेट्टी ने कहा, 'अगर लोग नंगी आंखों के साथ सूर्य ग्रहण को देखते हैं तो रेटीना को नुकसान पहुंच सकता है। जब ग्रहण अपने चरम पर हो तो खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।' इसी तरह के खतरे से बचने के लिए इन मैचों के समय में बदलाव किए गए हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2SrSVLs

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages